रेकॉर्ड हाई पर पहुंची बिटकॉइन की कीमत, दो साल में काफी गिरी थी कीमत
नई दिल्ली: बिटकॉइन (Bitcoin) में लोगों की दिलचस्पी बढ़ रही है। दुनिया की इस सबसे पुरानी और सबसे लोकप्रिय डिजिटल करेंसी बिटकॉइन की कीमत 70,000 डॉलर का रेकॉर्ड हाई बनाया है। इस तरह से इसने साल 2021 के अंत में छू चुके लेवल को पार कर लिया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक नवंबर 2022 के बाद इसके प्राइस में 300% से अधिक की बढ़ोतरी हो चुकी है। पहले बिटकॉइन एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड (ETF) के लॉन्च के बाद से बिटकॉइन के मूल्य में भारी तेजी आई है।
2022 में कुछ प्रमुख क्रिप्टो फर्मों की धोखाधड़ी उजागर हुई थी। इससे कीमतों में बड़ी गिरावट आई थी। गिरावट की शुरुआत नवंबर 2022 में तब हुई जब सैम बैंकमैन-फ्राइड द्वारा स्थापित FTX क्रिप्टो एक्सचेंज दिवालिया हो गया, जिससे ग्राहकों को 8bn डॉलर की चपत लगी। इससे क्रिप्टो मार्केट में तहलका मच गया था। FTX दिवालिया होने से पहले दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज था।