फीचर्डविदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने किया स्वीडन का नाटो में स्वागत

स्वीडन का लंबा इंतज़ार खत्म हो गया है। पढ़कर मन में सवाल आना स्वभाविक है कि किस वजह से स्वीडन का लंबा इंतज़ार खत्म हो गया है? दरअसल स्वीडन अब नाटो में शामिल हो गया है। स्वीडन के नाटो में शामिल होने के बाद यह अब 32 देशों का एक ऐसा ग्रुप है जिसमें 30 यूरोपीय देश और 2 नॉर्थ अमेरिकी देश शामिल हैं। नाटो के सभी मेंबर देश सैन्य मामलों में एक-दूसरे की मदद करते हैं। इसका सबसे ज़्यादा फायदा नाटो में शामिल छोटे देशों को मिलता है। स्वीडन के नाटो में शामिल होने से नाटो में अब 32 सदस्य देश हो गए हैं। स्वीडन के नाटो में शामिल होने पर नाटो के अधिकारी और सदस्य देशों के लीडर्स भी स्वीडन का नाटो में स्वागत कर रहे हैं और इनमें अमेरिका के राष्ट्रपति भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *