100 करोड़ी कलेक्शन फिल्म, अब OTT पर रचेगी इतिहास?
लोगों को पंजाबी फिल्में खूब पसंद आती हैं। इन फिल्मों का अपना ही खास फैन बेस है। कुछ पंजाबी फिल्में तो ऐसी भी होती है जो बड़े पर्दे पर आते ही बॉलीवुड फिल्मों को भी पछाड़ देती है और जबरदस्त कलेक्शन करती है। उन्हीं में से एक फिल्म है गिप्पी ग्रेवाल के प्रोडक्शन हाउस में बनी ‘कैरी ऑन जट्टा 3’ जो पिछले साल 29 जून 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी और इस फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था। ऐसे में अगर आप बड़े पर्दे पर इस फिल्म को नहीं देख पाए हैं, तो अब आपका इंतजार खत्म होने वाला है क्योंकि जल्द ही यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है।
