यशस्वी जायसवाल ने पहली बार टॉप-10 में मारी एंट्री
यशस्वी जायसवाल ने आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में टॉप-10 में एंट्री कर ली है। इंग्लैंड के खिलाफ यशस्वी जायसवाल खूब रन बना रहे हैं। जिसका उन्हें फायदा हुआ है। जायसवाल ने अबतक चार मैचों में 94.57 की औसत और 78.63 के स्ट्राइक-रेट से 655 रन बनाए हैं।
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग जारी कर दी है। बुधवार को जारी ताजा रैंकिंग में भारतीय युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने इतिहास रच दिया है। अपने टेस्ट करियर में पहली बार जायसवाल ने टॉप 10 में एंट्री कर ली है। वह दो स्थान ऊपर चढ़कर 727 रेटिंग अंक के साथ दसवें नंबर पर पहुंच गए।
