Google Analytics Meta Pixel
छत्तीसगढ़फीचर्ड

‘हमने 3 महीने में ही कई वादों को किया पूरा’, -सीएम विष्णुदेव साय

रायपुर: बीजेपी आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अब अपनी तैयारियों को तेजी से अमलीजामा पहनाने में जुट गई है। सोमवार को बीजेपी के सभी सात मोर्चों की प्रदेश भाजपा कार्यालय में संयुक्त बैठक बुलाई गई। इस बैठक में प्रदेश व केंद्रीय नेताओं ने चुनावी रणनीति पर चर्चा की इसके साथ ही कार्यकर्ताओं को जीत के मंत्र भी दिए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस मौके पर कहा, “लोकसभा चुनाव का शंखनाद कभी भी हो सकता है। छत्तीसगढ़ के सभी 11 संसदीय क्षेत्रों के भाजपा प्रत्याशियों के नाम घोषित हो गए हैं और अब कार्यकर्ताओं को कटिबद्ध होकर छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटें जीतकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर प्रधानमंत्री बनाने के लिए परिश्रम करना है।”

सीएम साय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को 10 वर्ष हो गए हैं और इन 10 वर्षों के कार्यकाल में भाजपा की सरकार ने देश में चहुंमुखी विकास और जनकल्याण के कार्य करके अनेक उपलब्धियों से देश का माथा गर्व से ऊंचा किया है। सन 2014 में भाजपा को 282 सीटें मिलीं और फिर सन 2019 में जनता ने एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी पर विश्वास करते हुए 303 सीटों पर बीजेपी को विजयी बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *