लॉटरी से होगा यात्रियों का चयन, हर सप्ताह चलेगी 12 कोच वाली स्पेशल ट्रेन, खाना-पीना फ्री
प्रदेश की जनता को अयोध्या में प्रभु श्री रामलाल के दर्शन करने के लिए शुक्रवार को छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और आईआरसीटीसी के बीच एमओयू हुआ। इसके बाद अब 5 मार्च से हर सप्ताह 12 कोच वाली विशेष ट्रेन प्रदेश के लोगों को श्री रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या ले जाएगी।
इस ट्रेन में एक बार में करीब 850 श्रद्धालु जा सकेंगे। इसके तहत श्रद्धालुओं को पूरा पैकेज मिलेगा। इसमें छत्तीसगढ़ से अयोध्या जाना-आना और वहां दर्शन करने के साथ में नाश्ते व खाने की भी व्यवस्था रहेगी। इसके साथ ही ट्रेन में टूर एस्कॉर्ट, सुरक्षा कर्मी और चिकित्सकों का दल भी मौजूद रहेगा। यह एमओयू 3 साल के लिए साइन किया गया है, जिसे 2 साल बढ़ाया भी जा सकता है।
