Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 9, 2026
Latest:
छत्तीसगढ़फीचर्ड

कुछ ही देर में छत्तीसगढ़ आएंगे अमित शाह, लोकसभा चुनाव के लिए फेकेंगे जीत का पासा

आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा ने छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों को जीतने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए बार फिर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मोर्चा संभाल लिया है। वे 22 फरवरी को कोंडागांव में बस्तर, कांकेर और महासमुंद लोकसभा सीट जीतने की रणनीति पर मंथन करेंगे और जांजगीर-चांपा में आम जनता के बीच जनसमुदाय को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार का विजन रखेंगे। वहीं शाह को दिल्ली जल्दी जाना है, इसलिए उनका बिलासपुर दौरा रद्द कर दिया है। यहां वे बुद्धिजीवियों के सम्मेलन को संबोधित करने वाले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *