जन्मदिन पर मुख्यमंत्री साय ने जगन्नाथ भगवान से लिया आशीर्वाद
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने जन्मदिन के अवसर पर आज सुबह “नंदीघोष रथ” में भगवान जगन्नाथ एवं बलभद्र जी के रथ के पहिये की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
मुख्यमंत्री ने नन्हे मुन्ने बालकों के साथ केक काटा, स्नेहिल और आत्मीय वातावरण में अपने प्रिय मुख्यमंत्री जी को बच्चों ने और मुख्यमंत्री जी ने प्यारे बच्चों को केक खिलाया।