Google Analytics Meta Pixel
छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ किया पौधरोपण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्मार्ट सिटी उद्यान में पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के साथ ताबेबुइया (गुलाबी तुरही) का पौधा रोपा, ट्री वॉक की और पर्यावरणविद डॉ. अनिल जोशी का सम्मान किया। मंत्रोच्चार के बीच हुए कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर, सांसद श्री वी.डी. शर्मा, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों, पर्यावरण प्रेमियों तथा गणमान्य नागरिक ने भी पौधरोपण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव तथा पूर्व मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ट्री वॉक के दौरान स्मार्ट सिटी उद्यान में गत तीन वर्षों में लगाए गए पौधों का अवलोकन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *