Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डविदेश

भारत विरोधी मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू पर सुप्रीम कोर्ट मेहरबान

माले: मालदीव की सुप्रीम कोर्ट ने चीन के करीबी राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के खिलाफ महाभियोग की कार्रवाई को निलंबित कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को संसद के स्थायी आदेशों में हालिया बदलाव को निलंबित कर दिया है। इस बदलाव के कारण विपक्षी दलों के लिए राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग चलाना आसान हो गया था। माना जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट का हालिया फैसला मुइज्जू को बड़ी राहत देगा। इस समय मालदीव की संसद में मुइज्जू का गठबंधन अल्पमत में है। ऐसे में अगर मुइज्जू महाभियोग का सामना करते तो उन्हें मुश्किल हो सकती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *