इस एनर्जी कंपनी के शेयर को खरीदने की मच गई लूट
नई दिल्ली: शेयर बाजार में आज भले ही गिरावट रही हो, लेकिन कई कंपनियों के शेयरों में बंपर तेजी देखने को मिली है। ऐसा ही एक शेयर सोलर एनर्जी कंपनी एसजेवीएन लिमिटेड का है। एसजेवीएन लिमिटेड के शेयर आज दो फीसदी से ज्यादा उछाल के साथ करीब 150 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं। शेयर में दिनभर तेजी देखने को मिली है। बाजार में एसजेवीएन लिमिटेड के शेयर खरीदने की लूट मची हुई है। कंपनी के शेयरों में यह उछाल ऐसे ही नहीं आया है। दरअसल एसजेवीएन लिमिटेड को गुजरात सरकार से बड़ा ऑर्डर मिला है। इसके बाद से कंपनी के शेयर में तेजी देखने को मिली है। सुबह एसजेवीएन लिमिटेड के शेयर उछाल के साथ 155.55 रुपये के स्तर पर खुले थे। बीते 5 दिनों में इसमें 15.65% से ज्यादा का उछाल आ चुका है। पिछले एक महीने की बात करें तो यह शेयर 59.71 फीसदी उछला है। हालांकि आप बिना जानकारी के किसी भी स्टॉक में निवेश न करें। किसी भी शेयर में निवेश करने से पहले एक बार अपने वित्तीय सलाहाकार से बात जरूर कर लें।
