Google Analytics Meta Pixel
देशफीचर्ड

फेक आईडी से गृह मंत्रालय की सुरक्षा में सेंधमारी की कोशिश

नई दिल्ली: संसद के बाद अब दिल्ली में गृह मंत्रालय का सुरक्षा चक्र तोड़ने की कोशिश का मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस ने बुधवार को नार्थ ब्लाक स्थित गृह मंत्रालय के ऑफिस में घुसने की कोशिश करते हुए एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम आदित्य प्रताप सिंह है। वह फर्जी पहचान पत्र से मंत्रालय के दफ्तर में घुसने की कोशिश कर रहा था। आदित्य किस मकसद से फर्जी आईडी पर घुसा, इसकी दिल्ली पुलिस की टीम जांच कर रही है। फिलहाल इसका कोई आतंकी एंगल नहीं पता चला है। जानकारी के मुताबिक, ये किसी जालसाजी के इरादे से अंदर घुसा था। आरोपी से स्पेशल सेल और अन्य एजेंसियां भी पूछताछ कर चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *