भारतीयों को लुभाने की कोशिश में लगा तुर्की, बिना वीज़ा के एंट्री देने की तैयारी
दुनियाभर में लोग पर्यटन को काफी पसंद करते हैं और साथ ही सभी देशों के लिए यह आर्थिक नज़रिए से भी फायदेमंद है। इसकी वजह है अर्थव्यवस्था में भागीदारी। पर्यटन कई देशों के लिए कमाई का एक बेहतरीन जरिया है। पर्यटन से दुनियाभर के देशों में इससे जुड़े दूसरे कई व्यवसायों को भी काफी मदद मिलती हैं। पिछले कुछ सालों में भारत की छवि दुनियाभर में बेहद ही मज़बूत हुई है और इस वजह से आजकल दुनिया के कई देश भारतीय पर्यटकों को काफी अहमियत दे रहे हैं। भारतीय पर्यटकों की संख्या भी तेज़ी से बढ़ रही है और कई देश चाहते हैं कि वहाँ भारतीय पर्यटक ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में आए। ऐसे में कई देश जहाँ भारतीय पर्यटकों को वीज़ा ऑन अराइवल की सुविधा देते हैं तो अब कुछ देशों ने भारतीय पर्यटकों को बिना वीज़ा के एंट्री देना भी शुरू कर दिया है। पिछले कुछ समय में कई देशों ने भारतीयों को बिना वीज़ा के घूमने की सुविधा दी है। अब जल्द ही एक और देश भारतीयों को बिना वीज़ा के एंट्री देने की तैयारी में है।
तुर्की है भारतीयों को बिना वीज़ा के एंट्री देने की तैयारी में
तुर्की जल्द ही भारतीयों को बिना वीज़ा के एंट्री देना शुरू करने की तैयारी में है। जानकारी के अनुसार जल्द ही तुर्की भारतीय पर्यटकों के लिए वीज़ा की ज़रूरत को बंद कर सकता है जिससे भारतीय पर्यटक बिना वीज़ा के तुर्की की यात्रा कर पाएंगे।