Google Analytics Meta Pixel
छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से सचिव राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड श्री शर्मा ने की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज यहां राज्य अतिथि गृह पहुना में ब्रिगेडियर श्री विवेक शर्मा, विशिष्ट सेवा मेडल (से.नि.), सचिव राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड एवं संचालक, संचालनालय सैनिक कल्याण, छत्तीसगढ़ ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को उन्होंने राज्य के समस्त भूतपूर्व सैनिकों की तरफ से मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने की हार्दिक शुभकामनाएं दी और सैनिक कल्याण बोर्ड के विभिन्न गतिविधियों के साथ ही आगामी कार्ययोजनाओं से अवगत कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *