Google Analytics Meta Pixel
देश

कर्तव्य पथ के साथ ही आज अटारी-वाघा बॉर्डर पर भी दिखेगी नारी शक्ति

नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस के दिन यानी आज कर्तव्य पथ के साथ ही अमृतसर में अटारी-वाघा बॉर्डर पर होने वाली बीटिंग-द-रिट्रीट बॉर्डर सेरेमनी में भी नारी शक्ति दिखाई देगी। यहां BSF की महिला BOLDS राइफल टीम शौर्य दिखाएंगी। यहां परेड देखने आने वाले लोग असम का बिहू नृत्य भी देख सकेंगे। इसके लिए खास तैयारियां की गई हैं।

BSF अधिकारियों ने बताया कि यूं तो वाघा बॉर्डर पर हर शाम होने वाली इस रिट्रीट सेरेमनी को देखने के लिए लोगों में गजब का क्रेज रहता है। लेकिन पिछले साल से परेड में नारी शक्ति को दिखाते हुए महिला BOLDS राइफल टीम को भी शामिल किया गया है। 26 जनवरी और 15 अगस्त जैसे बेहद खास मौकों पर ही परेड में हिस्सा लेती हैं। 18 जवानों की इस टीम में 14 महिला और चार पुरुष जवान शामिल हैं। इन सभी के हाथों में राइफल होती हैं। जिसे यह अलग-अलग तरह से उंगलियों पर नचाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *