Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डमध्य प्रदेश

अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से सुशासन और रामराज का नया इतिहास बनेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आज संत हिरदाराम नगर में हेमू कालाणी स्टेडियम में हनुमान चालीसा पाठ के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। स्टेडियम में करीब 11 हजार राम भक्त हनुमान चालीसा में शामिल हुए। आम नागरिक के साथ जन प्रतिनिधि भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अयोध्या में श्री राम मंदिर के लिए कई जन्मों के बाद प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। हम सभी सौभाग्यशाली हैं, ये शुभ घड़ी सामने आई है। इसके लिए गत पांच सौ वर्ष से कई पीढ़ियां खप गईं। आने वाली 22 जनवरी को सुशासन और रामराज का नया इतिहास बनेगा। नये दौर का नया भारत बनेगा।

अखंड भारत की दिशा में होगा कार्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देश विभाजन से राष्ट्र खंडित हो गया था, फिर अखंड भारत की दिशा में कार्य हो सकता है। ईश्वर ने चाहा तो देश में फिर पंजाब-सिंध और अफगानिस्तान भी शामिल होंगे। ननकाना साहिब हमारे यहां होगा। हनुमान चालीसा से भक्ति और शक्ति का मार्ग प्रशस्त होता है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में नए भारत का निर्माण हो रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भक्तों को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर भगवान राम के अनन्य भक्त हनुमान जी को आधार बनाकर आज के इस कार्यक्रम में हनुमान चालीसा का पाठ प्रशंसनीय है। काल के प्रवाह में आरोह-अवरोह होता है। समय अनुकूल नहीं था तब आतताईयों ने गलत निगाह डाली थी। अयोध्या में सम्राट विक्रमादित्य के बनवाए श्री राम मंदिर में फिर से प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। वर्ष 1992 से चल रहे संघर्ष के बाद शुभ घड़ी आई है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश में रामराज की स्थापना के लिए कार्य हो रहा है। हम सभी के लिए भगवान श्रीराम आराध्य हैं। अयोध्या में मंदिर का बनना अ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *