सुप्रीम कोर्ट को मिल सकता है तीसरा दलित जज
नई दिल्ली: देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट में एक और जज की नियुक्ति होने वाली है। दरअसल वरिष्ठ जज जस्टिस संजय किशन कौल के रिटायर होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में जज की संख्या 34 में से एक कम हो गई थी। जिसके बाद अब CJI डी वाई चंद्रचूड़, जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस बीआर गवई, जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस अनिरुद्ध बोस के कॉलेजियम ने केंद्र सरकार को नए जज की सिफारिश भेजी है। इस सिफारिश में कर्नाटक के हाईकोर्ट के जस्टिस प्रसन्ना बी वराले को सुप्रीम कोर्ट को नया जज नियुक्त करने की बात कही गई है। बता दें कि अगर केंद्र सरकार उनकी इस सिफारिश को मान लेती है तो केंद्र सरकार में दलित जजों की संख्या 3 हो जाएगी। ऐसा इतिहास में पहली बार होगा कि सुप्रीम कोर्ट में तीन दलित जज एक साथ होंगे।
