ललन सिंह के करीबियों की छुट्टी, नीतीश की JDU टीम का ऐलान
लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। शनिवार को जेडीयू की राष्ट्रीय टीम का गठन हुआ है। इस टीम से पूर्व अध्यक्ष ललन सिंह और उनकी टीम में रहे कई नेताओं की छुट्टी कर दी गई है। नीतीश कुमार के इस फैसले से साफ झलकता है कि उनकी और ललन सिंह के बीच अब कितनी दूरी आ गयी है। ललन सिंह के बेहद करीबी रहे मंगनी लाल मंडल को नीतीश ने हटाया दिया है। अब उन्हें राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। ललन सिंह जब अध्यक्ष थे तब राष्ट्रीय महासचिव रहे हर्षवर्धन सिंह को नई राष्ट्रीय पदाधिकारी की टीम में जगह नहीं मिली है।