चेन्नै की इस आईटी कंपनी ने अपने कर्मचारियों को बांटीं 50 नई कारें
लॉयल्टी यानी वफादारी…एक ऐसा शब्द, जिसके कई सकारात्मक मायने है और अगर किसी कंपनी के कर्मचारी वफादार होते हैं तो दोनों की प्रगति के रास्ते की मुश्किलें अपने-आप दूर होती जाएंगी। एक ऐसा ही उदाहरण चेन्नै से आया है, जहां एक आईटी कंपनी ने बीते फेस्टिवल सीजन में अपने 50 कर्मचारियों की नई कारें गिफ्ट की हैं। ऐसा पहली बार नहीं है कि इस तरह की खबरें आई हैं। समय-समय पर ऐसे कई उदाहरण देखे गए हैं, जब अलग-अळग कंपनियों ने अपने वफादार कर्मचारियों को कारें गिफ्ट की हैं।
सबसे खास बात यह है कि इन कर्मचारियों में ज्यादातर के पास कार नहीं थी और कंपनी ने उनकी जैसे मुराद पूरी कर दी है। अब आप जानना चाह रहे होंगे कि आखिरकार ऐसी कौन सी आईटी कंपनी है तो यहां बताना जरूरी है कि तमिलनाडु के रहने वाले मुरली ने साल 2009 में अपनी पत्नी के साथ Ideas2IT टेक्नॉलजी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड नाम से एक आईटी कंपनी की स्थापना की थी।
