अयोध्या राम मंदिर के सिंहद्वार की प्रतिमाओं का आकर्षण करेगा मोहित

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने 22 जनवरी को बन रहे भव्य मंदिर के उद्घाटन से पहले चार मूर्तियों की तस्वीरें जारी की हैं। श्री राम जन्मभूमि मंदिर के भव्य सिंह द्वार की पहली तस्वीरें जारी की गई है। इसमें में गज, शेर, गरुड़ देव और भगवान हनुमान की मूर्तियां दिखाई दे रही हैं।अयोध्या राम मंदिर के सिंहद्वार पर राजस्थान के बलुआ पत्थरों से हुए निर्मित मूर्तियों को रखा गया है। इसमें भगवान श्रीराम से जुड़ी प्रतिमाओं को वरीयता दी गई है। बंशी पहाड़पुर के गुलाबी बलुआ पत्थरों से इन प्रतिमाओं का निर्माण किया गया है।

श्रीराम मंदिर के सिंहद्वार पर आगे में गज की प्रतिमा को रखा गया है। गज बल का प्रतीक होते हैं। इस प्रकार रामलला के मंदिर से शक्ति के संचार को प्रवाहित होता प्रदर्शित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *