Google Analytics Meta Pixel
Monday, June 22, 2026
Latest:
फीचर्डव्यापार

‘सुप्रीम’ राहत मिलते ही अडानी पर लक्ष्मी हुई मेहरबान, टूट गया कमाई का रेकॉर्ड

नई दिल्ली: अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी के लिए बुधवार का दिन खुशियों की चौतरफा सौगात लेकर आया। हिंडनबर्ग रिसर्च मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलते ही अडानी ग्रुप के शेयर रॉकेट बन गए। ग्रुप के शेयरों में करीब 12 परसेंट तक तेजी आई और ग्रुप का मार्केट कैप 15 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया। शेयरों में तेजी से अडानी की नेटवर्थ में भी 4.01 अरब डॉलर यानी करीब 3,34,06,70,85,000 रुपये की उछाल आई और यह 89.9 अरब डॉलर पहुंच गई। इसके साथ ही वह अमीरों की लिस्ट में एक स्थान चढ़कर 14वें स्थान पर पहुंच गए। इस साल उनकी नेटवर्थ में 5.64 अरब डॉलर की रेकॉर्ड तेजी आई है जबकि पिछले साल वह सबसे ज्यादा नेटवर्थ गंवाने वाले शख्स थे। लेकिन नया साल आते ही उनकी किस्मत ने पलटा खाया। पिछले दो दिनों में उनकी नेटवर्थ में सबसे ज्यादा तेजी आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *