हर रोज कमाई में इतिहास रच रही ‘एनिमल’
‘एनिमल’ (Animal) फिल्म को रिलीज हुए 15 दिन हो गए हैं। ऐसे में फिल्म हर दिन इतिहास रचती जा रही है। रिलीज के दिन से ही फिल्म का क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पहले दिन ही फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा को कलेक्शन कर बॉक्स ऑफिस को हिला कर रख दिया था। फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड 484 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है।
अब Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले 14 दिनों में अच्छा प्रदर्शन किया और भारत में ₹ 476.84 करोड़ की कमाई की। यहां एनिमल का 15वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ऑक्यूपेंसी है।
