Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 16, 2026
Latest:
देशफीचर्ड

INDIA गठबंधन में दरार की खबरों के बीच कांग्रेस का बड़ा बयान

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच का झगड़ा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी में इंडिया गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है।

बीजेपी के सभी नेताओं में काफी पहले से यह कहना शुरू कर दिया था कि ये जो इंडिया गठबंधन में शामिल पार्टियां अभी साथ आने का नाटक कर रही है, लेकिन चुनाव आते-आते एक दूसरे से लड़ने लगेगी। उनकी यह भविष्यवाणी पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सही होती दिख रही है। इस गठबंधन में शामिल राजनीतिक दलों में बयानबाजी का दौर जारी है। मध्य प्रदेश में सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस और सपा के बीच शुरु हुई तल्खी तो अब विकराल रूप ले चुकी है। अखिलेश यादव ने खुलेआम अपने एक बयान में कांग्रेस को चालू पार्टी कह दिया। इससे पहले आप भी गठबंधन को लेकर सख्त बयान दे चुकी है। अब गठबंधन में मचे घमासान पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने बड़ा बयान दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *