Google Analytics Meta Pixel
खास खबरफीचर्ड

माफिया मुख्तार अंसारी को कपिलदेव सिंह की हत्या में 10 साल की सजा

बाहुबली माफिया मुख्तार अंसारी को शुक्रवार को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। गाजीपुर की एमपी/एमएलए कोर्ट ने मुख्तार अंसारी को गैंगस्टर के एक और मामले में 10 साल की सजा सुनाई है। साथ ही पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके अलावा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के भाई अवधेश राय की हत्या में भी मुख्तार अंसारी को सबसे बड़ी सजा उम्रकैद की सुनाई जा चुकी है। मुख्तार अंसारी को अब तक सात मामलों में सजा सुनाई जा चुकी है।

गाजीपुर के करंडा थाने में दर्ज केस में एमपी-एमएलए कोर्ट के जज अरविंद कुमार मिश्र की अदालत ने फैसला सुनाया। मुख्तार के अलावा सोनू यादव को भी सजा सुनाई गई है। उसे 5 साल की सजा और 2 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। सुनवाई के दौरान वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्तार को बांदा जेल से पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *