फीचर्डविदेश

इजरायल का अंत शुरू, इस्लामी दुनिया लेगी बदला, ईरान के राष्ट्रपति ने दी धमकी

तेहरान: हमास और इजरायल के बीच युद्ध चल रहा है। इस बीच गाजा के अस्पताल में एक धमाके के बाद 500 लोगों की मौत हो गई। इजरायल और हमास दोनों ही एक दूसरे पर इसके लिए आरोप लगा रहे हैं। इस बीच ईरान ने इजरायल को धमकी दी है। ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ने अस्पताल हमले के बाद बुधवार को कहा कि गाजा और फिलिस्तीन में इजरायल युद्ध अपराध कर रहा है, जिसका इस्लामी दुनिया की ओर से बदला लिया जाएगा। फिलिस्तीनियों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए राजधानी तेहरान में हजारों लोग इकट्ठा हुए थे।

यहां लोगों के सामने रईसी ने कहा, ‘अस्पताल पर हमले के साथ इजरायल का अंत शुरू हो गया। फिलिस्तीनियों का एक-एक कतरा खून इजरायल को उसकी बर्बादी के करीब ले जाएगा।’ इसके अलावा रईसी ने अमेरिका पर भड़कते हुए कहा कि वह इजरायल के अपराधों में मदद कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘दुनिया के लोग अमेरिका को यहूदी शासन के अपराधों में भागीदार मानते हैं।’ गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक अस्पताल हमले में कम से कम 471 लोग मारे गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *