फीचर्डमनोरंजन

तीसरी बार शादी कर रहे सारा खान के Ex हसबैंड अली मर्चेंट

रियलिटी शो ‘बिग बॉस 4’ में सारा खान के साथ शादी के बंधन में बंधने के बाद अली मर्चेंट फेमस हो गए। उनकी शादी ने काफी चर्चा बटोरी, लेकिन शो से बाहर आने के बाद दोनों अलग हो गए। 2011 में उन्होंने एक-दूसरे को तलाक दे दिया, जिसके बाद अली मर्चेंट ने 2016 में अनम से शादी कर ली। हालांकि, उनकी दूसरी शादी भी नहीं चल सकी। लेकिन ऐसा लग रहा है कि एक्टर प्यार में विश्वास करते हैं और उन्हें अब एक नया साथी मिल गया है।

18 अक्टूबर, 2023 को Ali Merchant ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी गर्लफ्रेंड अंदलीब जैदी के साथ एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया। क्लिप में, हम अली और अंदलीब को एक शिप पर देख सकते हैं और अली अपने घुटनों पर बैठकर उन्हें अंगूठी पहना रहे हैं। यह एक ड्रीम प्रपोजल था। उनकी नाव बुर्ज खलीफा के ठीक नीचे थी और बैकग्राउंड में फव्वारे दिख रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *