रूस के टॉप डिप्लोमैट निकोले कोब्रिनेट्स की तुर्की में रहस्यमयी मौत, होटल के कमरे में मिला शव

रूस (Russia) के टॉप डिप्लोमैट निकोले कोब्रिनेट्स की शुक्रवार को मौत हो गई। कोब्रिनेट्स कई देशों के डिप्लोमैट्स के साथ होने वाले शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए तुर्की के शहर इस्तांबुल गए थे। इस्तांबुल में ही कोब्रिनेट्स की मौत हो गई। रूस की तरफ से भी कोब्रिनेट्स की मौत की पुष्टि की गई है। कोब्रिनेट्स सिर्फ टॉप रुसी डिप्लोमैट ही नहीं, बल्कि रुसी फेडरेशन के यूरोपीय कोऑपरेशन डिपार्टमेंट के प्रमुख भी थे।

कोब्रिनेट्स की रहस्यमयी स्थिति में मौत हुई। वह इस्तांबुल के तकसीम जिले के एक होटल में रुके हुए थे। शुक्रवार की सुबह जब वह मीटिंग में नहीं पहुंचे, तो उनके साथ काम करने वाले लोगों को चिंता हुई। इसके बाद उन्होंने कोब्रिनेट्स के कमरे में जाकर चेक किया तो वह अपने कमरे में बिस्तर पर मृत्त अवस्था में मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *