इजरायल के ऐक्शन को नरसंहार बता रहा तुर्की, खुद साइप्रस पर कब्जा करके बैठा है
अंकारा: हमास के हमले के बाद इजरायल की जवाबी कार्रवाई को भारी पड़ता देख तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन अपने असली रंग में आ गए। मुसलमानों के सबसे बड़े मसीहा बनने की कोशिश में उन्होंने गाजा पट्टी पर इजरायल की जवाबी कार्रवाई को नरसंहार तक बता दिया। लेकिन, एर्दोगन यह भूल गए कि हमास को पालने वाला उनका ही देश तुर्की है। हमास के शीर्ष आतंकवादी तुर्की के ही पासपोर्ट को रखते हैं। तुर्की में ही हमास का राजनीतिक मुख्यालय भी है। इतना ही नहीं, यह भी पता चला है कि इजरायल पर हमले के लिए रॉकेट बनाने का मटेरियल भी तुर्की से ही गाजा पट्टी में हमास के आतंकवादियों तक पहुंचा था। ऐसे में एर्दोगन को हमास के हमलों की जिम्मेदारी खुद लेनी चाहिए। एर्दोगन ने इजरायल को कब्जाधारी भी करार दिया, लेकिन वो फिर भूल गए कि तुर्की ने भी साइप्रस के एक बड़े भूभाग को अवैध तरीके से अपने कब्जे में रखा है।
