मल्लिकार्जुन खरगे के घर अचानक पहुंचे शरद पवार, राहुल गांधी
नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर शुक्रवार को अचानक गहमागहमी बढ़ गई। एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर पहुंच गए। शरद पवार के पहुंचने के कुछ देर बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी कांग्रेस अध्यक्ष के आवास पर पहुंच गए। इंडिया ब्लॉक के दिग्गज नेताओं के एकजुट होने को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे। लोकसभा चुनाव से पहले विपक्ष दलों के धड़े इंडिया की तरफ से इस मीटिंग को लेकर पहले से कोई जानकारी नहीं थी।
इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) को लेकर केंद्र पर निशाना साधा। खरगे ने मनरेगा से जुड़ी से एक खबर का हवाला देते हुए शुक्रवार को दावा किया कि घटती घरेलू आमदनी और बढ़ती महंगाई की मार से बेहाल करोड़ों लोग मनरेगा में काम की तलाश में दर-दर भटकने को मजबूर हैं।
