भारत के लिए 41 साल बाद बैडमिंटन में जीता मेडल
एशियन गेम्स में मेंस सिंगल बैडमिंटन सेमीफाइनल में चीन के ली शिफेंग से हारने के बाद एचएस प्रणय को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। शिफेंग की शानदार शुरुआत के बाद प्रणय सीधे सेटों (21-16, 21-9) में मैच हार गए।
भारत के एचएस प्रणय ने एशियाई खेलों के पुरुष एकल बैडमिंटन के सेमीफाइनल में शुक्रवार को यहां विश्व रैंकिंग में 7वें नंबर के खिलाड़ी चीन के ली शिफेंग से 0-2 से हारने के बाद कांस्य पदक जीता। प्रणय 16-21, 9-21 के स्कोर से हारे। एक कठिन मुकाबले में, प्रणय नेट्स पर तेज दिख रहे थे, लेकिन पीठ दर्द से जूझ रहे थे और रक्षा में कमजोर थे, क्योंकि चीनी खिलाड़ी ने अपने स्ट्रोक से उनका परीक्षण किया और उन्हें झुका दिया।
