गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने चीन में लहराया तिरंगा, किशोर जेना ने भी देश का सीना किया चौड़ा
हांगझाऊ में जारी 19वें एशियन गेम्स में नीरज चोपड़ा ने कमाल का खेल दिखाते हुए भारत के लिए 17वां गोल्ड मेडल अपने नाम किया। नीरज ने 88.88 मीटर दूर भाला फेंक कर चीन में भारत के तिरंगे को लहराया।
नीरज के साथ भारत के लिए किशोर जेना ने भी जैवलिन थ्रो में कमाल किया। जेना ने 87.54 मीटर का थ्रो कर दूसरे स्थान पर रहे और उन्होंने सिल्वर मेडल अपने नाम किया।