Google Analytics Meta Pixel
देशफीचर्ड

अंतरिम आदेश नहीं चाहते हैं बने ठोस गाइडलाइंस, आवारा कुत्तों के मामले पर SC बोला

नई दिल्ली: आवारा कुत्तों पर लगाम लगाने से संबंधित मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह इस मामले में एक समग्र गाइडलाइंस जारी करना चाहता है। कोर्ट ने कहा कि इस मामले में वह कोई अंतरिम आदेश पारित करने का मन नहीं बना रहा है बल्कि चाहता है कि एक ठोस गाइडलाइंस बने। सुप्रीम कोर्ट में आवारा कुत्तों पर लगाम के लिए कई अर्जी दाखिल हैं। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस जेके महेश्वरी की अगुआई वाली बेंच के सामने इससे पहले केरल के कुन्रूर जिला पंचायत की ओर से रिपोर्ट पेश कर बताया गया कि जिले में रोजाना 30 आवारा कुत्तों द्वारा काटे जाने की घटना सामने आ रही हैं। पंचायत की ओर से कहा गया कि तमाम कोशिशें की जा रही हैं कि आवारा कुत्तों के हमले और घटनाओं पर लगाम लगाया जाए लेकिन यह दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। साथ ही कहा कि आवारा कुत्ते से सड़कों पर वाहनों की टक्कर हो रही है।

कुन्रूर जिले में इसी साल जून में 11 साल के एक बच्चे को कुत्ते ने काटा था जिससे उसकी मौत हो गई थी। उसके बाद पंचायत की ओर से सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया था। साथ ही देशभर के पांच हाई कोर्ट का कुत्तों के मामले में जारी किए गए आदेशों को चुनौती वाली याचिका भी सुप्रीम कोर्ट में पेंडिंग है जिस पर सुनवाई चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *