Google Analytics Meta Pixel
छत्तीसगढ़फीचर्ड

इस बार उन्हें 15 सीटें भी नहीं आएंगी-सीएम भूपेश बघेल का तगड़ा जवाब

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 23 अगस्त को अपने राजनीतिक सलाहकार और ओएसडी के घर ईडी की छापेमारी पर केंद्र सरकार की आलोचना की है। सीएम बघेल ने कहा कि जब हमारी पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन रायपुर में हुआ था, तब ईडी की छापेमारी हुई थी। आज मेरे जन्मदिन पर भी छापेमारी की जा रही है। बीजेपी हार गई है और ईडी और आईटी चुनाव लड़ रहे हैं। उन्हें यह नहीं सोचना चाहिए कि वे हमेशा सत्ता में बने रहेंगे। लोग यह सब देख रहे हैं और उन्हें करारा जवाब देंगे। अगर वे इसी तरह निशाना साधते रहे तो इस बार उन्हें 15 सीटें भी नहीं मिल पाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *