अमेरिका में कैलिफोर्निया में जबरदस्त गोलीबारी, हमलावर को पुलिस ने मार गिराया

सैक्रामेंटो: कैलिफोर्निया के ऑरेंज काउंटी में बाइकर्स बार में गोलीबारी में एक बंदूकधारी सहित कम से कम पांच लोग मारे गए। स्थानीय मीडिया ने बुधवार को यह जानकारी दी। ‘द ऑरेंज काउंटी रजिस्टर’ अखबार के अनुसार, लॉस एंजिल्स शहर से लगभग 90 किलोमीटर दक्षिण में ट्रैबुको कैन्यन के एक बार में बड़े पैमाने पर गोलीबारी हुई। घटना में घायल हुए छह अन्य लोग अस्पताल में हैं। अमेरिका में गोलीबारी की की घटनाएं आम बात हैं। ऐसी घटनाओं पर राष्ट्रपति जो बाइडन भी निराशा जता चुके हैं।

अमेरिका में पिछले कुछ साल से गोलीबारी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इनके पीछे अमेरिका के गन क्लचर को जिम्मेदार ठहराया जाता है। अमेरिका में शस्त्र लाइसेंस काफी आसानी से मिल जाता है। इसके अलावा आम लोगों को भी घातक हथियार खरीदने की छूट है। इस कारण लोग गुस्से में सेमी आटोमेटिक और आटोमेटिक हथियारों से फायरिंग कर देते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *