Google Analytics Meta Pixel
देशफीचर्ड

राहुल बोले- RSS के लोग मंत्रालयों में फैसले लेते हैं:भाजपा-संघ ने संस्थानों में अपने लोग बिठाए

राहुल गांधी एक हफ्ते के दौरे पर लेह-लद्दाख पहुंचे हैं। वह यहां 17 अगस्त को आए थे और 25 अगस्त तक रहेंगे। पिछले तीन दिनों में उन्होंने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। 18 अगस्त को एक सार्वजनिक कार्यक्रम में बोलते हुए राहुल ने RSS पर निशाना साधा था।

राहुल ने कहा था कि देश के इंस्टीट्यूशनल स्ट्रक्चर के अहम पदों पर भाजपा-RSS ने अपने लोग बिठाए हैं। केंद्रीय मंत्रियों को अपने मंत्रालयों के फैसले RSS के लोगों के साथ मिलकर लेने पड़ते हैं।

इस पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को जवाब दिया। एक निजी चैनल से बातचीत में गडकरी ने कहा, उनके आरोप हास्यास्पद हैं। मंत्रालयों में RSS के कोई सदस्य नहीं हैं, जिनके साथ मिलकर मंत्री काम करते हैं। इससे बड़ा मजाक कुछ नहीं हो सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *