छत्तीसगढ़फीचर्ड

हिमाचल से मणिपुर तक कांग्रेस की रणनीति बनाने वाले भूपेश बघेल को पाटन के पिंजरे में जकड़ने की तैयारी

रायपुर: छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल चुनावी राज्यों में कांग्रेस के रणनीतिकार होते हैं। हिमाचल में उनकी रणनीति से पार्टी कांग्रेस को बड़ी जीत मिली थी। इसके साथ ही मणिपुर और असम में भी भूपेश बघेल की भूमिका रही है। यूपी चुनाव में भी उन्हें जिम्मेदारी दी गई थी। अब बीजेपी ने उन्हें पाटन के पिंजरे में जकड़ने की तैयारी की है। पाटन में उन्हें शिकस्त देने वाले उनके भतीजे विजय बघेल को मैदान में उतार दिया है। 2003 से पाटन भूपेश बघेल का मजबूत किया है। सिर्फ 2008 में उनकी यहां हार हुई है। इसके बाद से भूपेश बघेल लगातार चुनाव जीत रहे हैं।

इस बार बीजेपी ने पाटन के पिंजरे में ही उन्हें जकड़ने की तैयारी की है। चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले ही बीजेपी ने यह तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी ने पाटन सीट के लिए उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। पाटन में बीजेपी ने अपने सबसे मजबूत चेहरे को उतारा है। भूपेश बघेल के खिलाफ जब भी विजय बघेल मैदान में रहे हैं, उन्हें कड़ी चुनौती दी है। 2018 में बीजेपी ने पाटन से प्रत्याशी बदला तो हार का अंतर बढ़ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *