मैनचेस्टर सिटी ने पहली बार UEFA सुपर कप खिताब जीता
चैंपियंस लीग 2023 चैंपियन मैनचेस्टर सिटी ने पेनल्टी शूटआउट में यूरोपा लीग चैंपियन सेविला को हराकर पहली बार UEFA सुपर कप का खिताब जीत लिया है। एथेंस के कारेस्काकिस स्टेडियम में 16 अगस्त को खेले गए फाइनल मुकाबले का रिजल्ट पेनल्टी शूटआउट में निकला। फुल टाइम तक मुकाबला 1-1 से बराबर रहा। मैनचेस्टर सिटी ने सेविला को को पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से हराकर सुपर कप जीता।
सेविला के यूसुफ एन-नेसिरी (25वें मिनट) ने पहले हाफ में हेडर की मदद से शानदार गोल किया और टीम को बढ़त दिला दी। वहीं मैच के 63वें मिनट में सिटी के कोल पामर ने भी हेडर से गोल करते हुए टीम को बराबरी पर ला दिया और मुकबला पेनल्टी शूटआउट में जा पहुंचा।
लीग की सबसे सफल टीमें बार्सिलोना, मिलान और रियल मैड्रिड हैं, जिन्होंने पांच-पांच बार ट्रॉफी जीती है।
