Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 9, 2026
Latest:
फीचर्डमनोरंजन

सालाना आय का 30% हिस्सा दान करते हैं महेश बाबू:1000 बच्चों की जिंदगी बचाई, 2 गांव गोद लिए

साउथ सिनेमा के प्रिंस कहे जाने वाले महेश बाबू आज 48 साल के हो चुके हैं। अपने जमाने के मशहूर तेलुगु स्टार कृष्णा बाबू के बेटे महेश ने महज 4 साल की उम्र में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। महेश को तेलुगु भाषा नहीं आती, लेकिन जब वो डायलॉग बोलते हैं तो कोई उनकी कमी पकड़ नहीं सकता। आज महेश बाबू का क्रेज ऐसा है कि साउथ में जब भी उनकी फिल्में रिलीज होती हैं तो जश्न का माहौल बन जाता है। कोई थिएटर्स में हेलिकॉप्टर से फूल बरसाता है, तो कोई टिकट न मिलने पर थिएटर तोड़ देता है। महेश के क्रेजी फैंन उनके लिए कई बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड भी कायम कर चुके हैं।

महेश बाबू फिल्म रील्स में ही नहीं, बल्कि रियल लाइफ के भी हीरो हैं। सालाना होने वाली कमाई का 30% हिस्सा महेश बाबू दान करते हैं। 2 गांव गोद लेने के साथ-साथ महेश हजार से ज्यादा बच्चों की हार्ट सर्जरी करवा चुके हैं। हालांकि, वो इन सभी कामों को सीक्रेट रखना पसंद करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *