Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 16, 2026
Latest:
फीचर्डव्यापार

जल्द शुरू हो सकती है गो फर्स्ट एयरलाइन:फ्लाइट शुरू करने के लिए DGCA से शर्तों के साथ मंजूरी

एविएशन रेगुलेटर डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने शुक्रवार को कर्ज में डूबी एयरलाइन गो फर्स्ट को फ्लाइट दोबारा शुरू करने के लिए शर्तों के साथ मंजूरी दे दी। DGCA ने कहा कि गो फर्स्ट एयरलाइन दिल्ली हाईकोर्ट और NCLT में चल रहे केस के नतीजे के आधार पर अपने ऑपरेशन शुरू कर सकती है। कैश की किल्लत के कारण गो फर्स्ट के ऑपरेशन 3 मई से बंद है।

एयरलाइन ने 28 जून को एविएशन रेगुलेटर को अपना रिजम्पशन प्लान दिया था। इसकी जांच करने के बाद DGCA ने इसे स्वीकार किया है। DGCA ने कहा कि गो फर्स्ट फ्लाइट ऑपरेशन शुरू कर सकता है, बशर्ते वह एयर ऑपरेटर सर्टिफिकेट रखने के लिए सभी नियमों का पालन करता हो। एयरलाइन को ये भी तय करना होगा कि विमान ऑपरेशन के लिए पूरी तरह सेफ है।

गो फर्स्ट ने गुरुवार को कहा कि उसकी सभी उड़ाने कम से कम 23 जुलाई 2023 तक सस्पेंड कर दी गई हैं। गो फर्स्ट ने सबसे पहले 2 मई 2023 को ऐलान किया था कि वो अपनी फ्लाइट्स 3, 4 और 5 मई के लिए कैंसिल कर रही है। गो फर्स्ट की वेबसाइट के अनुसार एयरलाइन एक समय रोजाना 27 डोमेस्टिक और 8 इंटरनेशनल डेस्टिनेशन के लिए 200 से ज्यादा फ्लाइट ऑपरेट करती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *