पीछे छूटा हिंडनबर्ग रिसर्च का भूत! 138% तक उछले अडानी ग्रुप के शेयर
नई दिल्ली: अडानी ग्रुप के बारे में अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने 24 जनवरी को एक रिपोर्ट जारी की थी। इसके बाद अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट आई थी और इसका मार्केट कैप आधा रह गया था। लेकिन उसके बाद से ग्रुप के शेयरों ने अपने लो लेवल से 138 फीसदी तक रिकवरी की है। हालांकि ये शेयर अब भी अपने पीक लेवल से बहुत दूर हैं। हिंडनबर्ग रिसर्च ने अपनी रिपोर्ट में अडानी ग्रुप पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। हालांकि ग्रुप ने इन आरोपों का खंडन किया है। ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने मंगलवार को शेयरहोल्डर्स की एजीएम में कहा कि ग्रुप की बैलेंस शीट, एसेट्स और ऑपरेटिंग फ्लो मजबूत बना हुआ है और पहले की तुलना में ज्यादा बेहतर स्थिति में है। निवेशकों का भरोसा जीतने के लिए ग्रुप ने कई उपाय किए हैं।