फीचर्डव्यापार

Byju’s को मिला दिग्गजों का साथ, मोहनदास पई और रजनीश कुमार अब इस कंपनी को संवारेंगे

नई दिल्ली : ऑनलाइन एजुकेशन मुहैया कराने वाली कंपनी बायजूस (Byju’s) को दिग्गजों का साथ मिला है। बायजूस ने बताया कि उसने पूर्व एसबीआई चीफ रजनीश कुमार (Rajnish Kumar) और पूर्व इंफोसिस सीएफओ मोहनदास पई (Mohandas Pai) को अपनी नई बोर्ड एडवाइजरी समिति (BAC) में शामिल किया है। इस महीने की शुरुआत में बायजूस के सीईओ बायजू रवींद्रन (Byju Raveendran) ने शेयरधारकों से कहा था कि वे बीएसी का गठन करेंगे। बीएसी का गठन कंपनी के बोर्ड और गवर्नेंस स्ट्रक्चर पर सलाह देने के लिए किया गया है। मोहनदास पई बायजूस के शुरुआती निवेशकों में से एक हैं। उन्होंने आरिन कैपिटल के जरिए इस स्टार्टअप में निवेश किया था। रजनीश कुमार की बात करें, तो वे एसबीआई पूर्व चेयरमैन रहे हैं। रजनीश कुमार भारतपे के मौजूदा चेयरमैन भी हैं।

बायजूस की स्थिति इस समय सही नहीं चल रही है। हाल ही में इसके आधे बोर्ड ने इस्तीफा दे दिया था। बायजूस देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया का सबसे अधिक वैल्यूएशन वाला एडटेक स्टार्टअप है। कंपनी ने बताया था कि उसने मोहनदास पई और रजनीश कुमार को एडवाइजरी कमेटी में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था। अब इन्होंने यह आमंत्रण स्वीकार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *