बिग बॉस ओटीटी के सेट पर सिगरेट पकड़े दिखे सलमान
सलमान खान इन दिनों बिग बॉस ओटीटी 2 होस्ट कर रहे हैं। हाल ही में शो के सेट से उनकी एक तस्वीर सामने आई है जो सोशल मीडिया पर वायरल है।
इस तस्वीर में सलमान अपने हाथ में सिगरेट लिए नजर आ रहे हैं। फोटो वायरल होते ही लाेगों ने सलमान को ट्रोल करना शुरू कर दिया है।
सेट से वायरल हुई तस्वीर
सलमान ने बीते शनिवार को वीकेंड का वार एपिसोड होस्ट किया था। इस दौरान उन्होंने कंटेस्टेंट्स को रूल तोड़ने पर डांटा भी। हालांकि, इसी बीच सलमान सेट से सामने आई खुद अपनी ही एक तस्वीर पर ट्रोल हो रहे हैं। तस्वीर में सलमान शो होस्ट करने के दौरान हाथ में सिगरेट पकड़े नजर आ रहे हैं।
