बैंक FD vs पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट अकाउंट
सरकार ने पोस्ट ऑफिस की नेशनल सेविंग्स टाइम डिपॉजिट अकाउंट पर मिलने वाले ब्याज में बढ़ोतरी की है। 1 साल की टाइम डिपॉजिट पर अब 6.80% की जगह 6.90% ब्याज मिलेगा। 2 साल के टाइम डिपॉजिट पर रेट को 6.9% से बढ़ाकर 7% किया गया है।
इस स्कीम अधिकतम 7.5% तक का ब्याज मिल रहा है। जो देश के प्रमुख बैंकों में FD पर मिल रहे ब्याज से ज्यादा है। हम आपको देश के प्रमुख बैंकों की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दर और टाइम डिपॉजिट अकाउंट के बारे में बता रहे हैं। ताकि आप अपने हिसाब से सही जगह निवेश करके ज्यादा फायदा कमा सकें।
नेशनल सेविंग्स टाइम डिपॉजिट अकाउंट में मिल रहा 7.5% तक का ब्याज
- यह एक तरह की FD ही है। इसमें एक तय अवधि के लिए निवेश करके आप निश्चित रिटर्न पा सकते हैं।
- टाइम डिपॉजिट अकाउंट 1 से 5 साल तक की अवधि के लिए 6.9% से 7.5% तक ब्याज दर की पेशकश करता।
- इसमें 1000 रुपए का मिनिमम निवेश करना होता है। वहीं अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है
