Google Analytics Meta Pixel
खास खबरफीचर्ड

जयपुर में इंटरनेशनल फ्लाइट छोड़कर चले गए पायलट:बोले- ड्यूटी टाइम पूरा हो गया

लंदन से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की इंटरनेशनल फ्लाइट को पायलट जयपुर में छोड़कर चले गए। पायलट का कहना था कि उनका ड्यूटी टाइम पूरा हो गया है। फ्लाइट में सवार पैसेंजर 6 घंटे तक जयपुर एयरपोर्ट पर परेशान होते रहे। बाद में बाय रोड उन्हें दिल्ली भेजा गया।

दिल्ली में खराब मौसम की वजह से रविवार को 3 इंटरनेशनल और 2 डोमेस्टिक फ्लाइट जयपुर डायवर्ट की गईं थी। इनमें एअर इंडिया की दो, स्पाइसजेट की दो और गल्फ स्ट्रीम की एक फ्लाइट थी।

ये फ्लाइट्स हुई थीं डायवर्ट
एअर इंडिया की फ्लाइट AI-112 लंदन से सुबह 6:00 बजे दिल्ली पहुंचने वाली थी। खराब मौसम की वजह से फ्लाइट को जयपुर उतारा गया था। डायवर्ट होने वाली एअर इंडिया की दूसरी फ्लाइट दुबई से दिल्ली जा रही थी। गल्फ स्ट्रीम की फ्लाइट बहरीन से दिल्ली जा रही थी। जबकि स्पाइस जेट की एक फ्लाइट पुणे से जबकि दूसरी गुवाहाटी से दिल्ली जा रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *