Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 16, 2026
Latest:
फीचर्डव्यापार

फल-फूल रहा आईटीसी का सिगरेट कारोबार, शेयर ने दिया 1 साल में 72% का बंपर रिटर्न

नई दिल्ली : सिगरेट बनाने वाली दिग्गज कंपनी आईटीसी ने पिछले एक साल में अपने निवेशकों को बंपर रिटर्न दिया है। इस साल अब तक 30 शेयरों वाले बीएसई सेंसेक्स पैक के टॉप गेनर्स में आईटीसी का नाम है। यह शेयर अब भी मीडियम से लॉन्ग टर्म के लिए सबसे आकर्षक स्टॉक बना हुआ है। इसका कारण है कि कंपनी को सभी सेक्टर्स में अच्छी ग्रोथ देखने को मिल रही है।

पिछले एक साल में आईटीसी के शेयर ने अपने निवेशकों को 72 फीसदी रिटर्न दिया है। वहीं, इस अवधि में बीएसई एफएमसीजी इंडेक्स में 39 फीसदी का ही रिटर्न देखने को मिला। वहीं, इक्विटी बेंचमार्क सेंसेक्स में इस दौरान 22 फीसदी रिटर्न देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *