Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 9, 2026
Latest:
देशफीचर्ड

यूनिफॉर्म सिविल कोड पर कंसल्टेशन प्रोसेस शुरू:लॉ कमीशन ने पब्लिक, धार्मिक संगठनों से विचार मांगे

लॉ कमीशन ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) पर नई कंसल्टेशन प्रोसेस शुरू की है। कमीशन ने बुधवार को कहा कि उसने UCC की जरूरत पर नए सिरे से विचार करने का फैसला किया है। इसके तहत लोगों और धार्मिक संगठनों के सदस्यों सहित इससे जुड़े विभिन्न पक्षों से विचार जाने जाएंगे।

वे लोग जिनकी इस विषय में रुचि है और अन्य इच्छुक लोग लॉ कमीशन को नोटिस की तारीख से 30 दिनों के भीतर अपने विचार प्रस्तुत कर सकते हैं।

इससे पहले, 21वें लॉ कमीशन ने इस मुद्दे को एक्जामिन किया था। UCC के राजनीतिक रूप से संवेदनशील मामले पर कमीशन ने दो मौकों पर सभी पक्षों के विचार मांगे थे। 21वें लॉ कमीशन का कार्यकाल अगस्त 2018 में समाप्त हो गया था।

इसके बाद, 2018 में ‘पारिवारिक कानून में सुधार’ पर एक कंसल्टेशन पेपर (परामर्श पत्र) जारी किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *