Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 9, 2026
Latest:
छत्तीसगढ़फीचर्ड

CM भूपेश बघेल के पिता के साथ हादसा, अस्पताल में भर्ती, सर्जरी के बाद सेहत में सुधार

रायपुर: छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल के पिता को अस्पताल में भर्ती किया गया है। सीएम के पिता नंदकुमार बघेल बुधवार को अपने घर में टहलते समय अचानक गिर गए थे। जिसके बाद उन्हें रायपुर के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के अनुसार, नंद कुमार बघेल के बांए पैर में गंभीर चोट आई है। उनके पैर की हड्डी फ्रैक्चर हो गई है। गुरुवार को ही डॉक्टरों ने उनके पैर की सर्जरी की है। फिलहाल वो डॉक्टरों की निगरानी में हैं। पिता को देखने के सीएम भूपेश बघेल भी अस्पताल पहुंचे थे। यहां उन्होंने डॉक्टरों की टीम से मुलाकात की थी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हॉस्पिटल पहुंचकर पिता से बात की और उनका हालचाल जाना। सीएम ने डॉक्टरों की टीम के साथ करीब दो घंटे का समय बिताया। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों से अपने पिता के हेल्थ की अपडेट की। डॉक्टरों के साथ सीएम भूपेश बघेल ने फोटो भी खिंचवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *