Google Analytics Meta Pixel
खेलफीचर्ड

WTC से टेस्ट में 18 महीने बाद रहाणे की वापसी:बोले- IPL स्पेशल, उसी जज्बे से टेस्ट भी खेलूंगा

टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर बैटर अजिंक्य रहाणे 18-19 महीने बाद टेस्ट में वापसी कर रहे हैं। वो 7 जून से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलने जा रही टीम इंडिया में शामिल हैं। रहाणे ने कहा कि वो अतीत के बारे में नहीं सोच रहे हैं। IPL स्पेशल था और उसी जज्बे से वो टेस्ट में भी खेलेंगे।

रहाणे ने आखिरी बार जनवरी 2022 में दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर भारत के लिए एक टेस्ट खेला था और बाद में खराब फॉर्म के चलते उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था। इंग्लैंड के ओवल मैदान पर 7 जून को टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ WTC फाइनल खेलेगी।

IPL में चेन्नई से खेलने का पूरा लुत्फ उठाया- रहाणे
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 में रहाणे की परफॉर्मेंस काफी बेहतरीन रहा। उन्होंने कई मैचों में काफी शानदार पारियां खेलीं। IPL और घरेलू क्रिकेट में अच्छे प्रदर्शन के इनाम के तौर पर ही रहाणे की टेस्ट टीम में वापसी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *