फीचर्डविदेश

अमेरिका के दिवालिया होने का खतरा टला:कर्ज सीमा 2 साल बढ़ेगी

अमेरिका के दिवालिया होने का खतरा फिलहाल टल गया है। शनिवार को राष्ट्रपति जो बाइडेन और रिपब्लिकन पार्टी से स्पीकर केविन मैक्कार्थी के बीच 2 साल के लिए कर्ज की सीमा बढ़ाने पर सहमति बन गई है। इस दौरान सरकारी खर्चों में कटौती की जाएगी। इस डील के साथ सरकार ने कर्ज लेने की सीमा इतनी बढ़ाई है कि अगले साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में कोई दिक्कत न हो।

अमेरिका में फिलहाल कर्ज की सीमा 31.4 ट्रिलियन डॉलर है। डील फाइनल होने के बाद बुधवार को अमेरिकी संसद में इस पर वोटिंग होगी। इससे पहले शनिवार को डील के लिए बाइडेन और मैक्कार्थी के बीच करीब 90 मिनट तक फोन पर बातचीत हुई।

कैपिटल ऑफिस के बाहर प्रेस कॉन्फ्रेंस में मैक्कार्थी ने कहा- हमने एक ऐतिहासिक एग्रीमेंट किया है। इससे सरकार के खर्चों में कटौती होगी और अमेरिका की जनता को गरीबी से बाहर आने में मदद मिलेगी। साथ ही इससे सरकार की मनमानियों पर लगाम लगेगी और जनता पर कोई नया टैक्स नहीं थोपा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *