छत्तीसगढ़फीचर्ड

पीड़ित परिवार से मिलकर भावुक हुए भूपेश बघेल:झीरम घटना में NIA की जांच पर उठाया सवाल

झीरम हमले की 10वीं बरसी पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बस्तर में हैं। पीड़ित परिवार से मुलाकात के दौरान वो भावुक हो गए। भूपेश बघेल से मिलकर महिलाएं भी भावुक हो गईं। आज भी उनके जहन में वो जख्म वैसे ही जिंदा है।

भूपेश बघेल ने केन्द्र सरकार पर एफआईआर से खूंखार नक्सलियों के नाम हटाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, विषय बहुत गंभीर है लेकिन जिस हल्के ढंग से बीजेपी इस पर सवाल कर रही है वो दुर्भाग्यजनक है। झीरम हमले से पूरा देश दहल गया था। विश्व राजनीति के इतिहास में इतने बड़े राजनेताओं का एक साथ नरसंहार पहली बार हुआ था। 

नक्सलियों का काम दहशत फैलाना नहीं था। बल्कि कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा को रोकना था। यह पूरा राजनीतिक षड्यंत्र था। मुकेश गुप्ता को नोडल अधिकारी बनाया गया था। लेकिन, कोई भी NIA को सहयोग नहीं कर रहा था। उस समय नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ आए थे। उन्होंने कहा था केंद्र में सरकार बनते ही 15 दिन के अंदर इस मामले की जांच करेंगे। और अपराधियों को जेल के पीछे भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *